महाराजपुर थाना क्षेत्र के मोहन टोला में मिली अज्ञात महिला की लाश,सनसनी

मंडला: महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहन टोला, जो मंडला से लखनादौन जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित एक पहाड़ी क्षेत्र है, में मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क किनारे झाड़ियों के पास महिला का शव देखा और तत्काल इसकी सूचना डायल-100 को दी। सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू की।

महिला की पहचान और मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों से पूछताछ की, साथ ही समीपवर्ती थानों में गुमशुदगी संबंधी जानकारी भेजी गई है, ताकि मृतका की शिनाख्त हो सके।घटना की खबर फैलते ही मोहन टोला और आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। मौके पर भीड़ जुटने लगी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर शव को जिला अस्पताल भिजवाया।महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि जांच होने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावनाओं दुर्घटना, आत्महत्या या हत्या के दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है।

Next Post

युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tue Aug 12 , 2025
मंडला: आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के मवई विकासखंड मोतीनाला थाना क्षेत्र के ग्राम बिलाईखार में एक युवक को बीती शाम आपसी विवाद में लाठी, डंडे से पीट-पीटकर उनके बड़े पापा और फूफा ने हत्या कर दी गई। बताया गया कि मृतक युवक अनिल कुशराम पिता उदय सिंह 34 वर्ष निवासी […]

You May Like

मनोरंजन