युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मंडला: आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के मवई विकासखंड मोतीनाला थाना क्षेत्र के ग्राम बिलाईखार में एक युवक को बीती शाम आपसी विवाद में लाठी, डंडे से पीट-पीटकर उनके बड़े पापा और फूफा ने हत्या कर दी गई। बताया गया कि मृतक युवक अनिल कुशराम पिता उदय सिंह 34 वर्ष निवासी ग्राम बिलाईखार, परदेशी मरावी पिता परतू मरावी 56 वर्ष निवासी ग्राम बिलाईखार और जोहन पिता ढोली 71 वर्ष निवासी ग्राम बिलाईखार शाम एक घर में खाने पीने का कार्यक्रम किये। तीनों ने शराब पी और किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

बताया गया कि नशे की हालत में आपसी विवाद के बाद परदेशी मरावी ओर जोहन ने अनिल कुशराम की लाठी ठंडे से पिटाई की और इस मारपीट में उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना मोतीनाला पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मोतीनाला थाना प्रभारी हेमंत बावरिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी हेमंत बावरिया ने बताया कि तीनों लोग नशे में विवाद किये। जिसमें अनिल कुशराम की मौत हो गई। हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Post

एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे सीएम, ट्रैफिक में फंसे रहे मंत्री विजयवर्गीय, देर रात ट्रेन से जाना पड़ा इंदौर

Tue Aug 12 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर की ट्रैफिक में फंसे नगर विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के लिए सीएम डा. मोहन यादव एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे, लेकिन गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारों ने मंत्री विजयवर्गीय को आगे बढ़ने नहीं दिया, जिससे लाचार होकर मंत्री को प्लेन की बजाय देर रात ट्रेन से ही लौटना पड़ा.रिपोर्ट […]

You May Like