
दमोह। संघ के शताब्दी वर्ष की कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित हो रहे हिन्दू सम्मेलनों में गुरुवार को दमोह नगर का विशाल हिन्दू सम्मेलन नगर के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया.आयोजन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए और वक्ताओं के विचारों को सुना. आयोजन का प्रारंभ भारत माता, राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण कर हुआ. इसके बाद मंच पर सभी समाज और वर्ग प्रमुखों के रूप में आमंत्रित अतिथियों स्थान ग्रहण कराकर उनका स्वागत किया गया. मंचीय कार्यक्रमों की प्रस्तुति में बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित नृत्य नाटिका और कविताओं की प्रस्तुति दी और समापन भारत माता की आरती और सहभोज के साथ किया गया.
सनातन में करें घर वापसी सभी करेंगे स्वागत
इस दौरान प्रमुख वक्ताओं के रूप में पधारे साध्वी सरस्वती देवी, राष्ट्रीय सेविका समिति शैलजा दीदी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक प्रभात जी ने अपने विचार रखे. साध्वी सरस्वती देवी ने कहा कि धर्म छोड़ने वाला कहीं भी जाए, कही भी रहे लेकिन मृत्यु के बाद पंच महाभूतो में ही मिलना होगा. मैं आज सभी सनातन छोड़ने बालों से अनुरोध करती हूं कि सनातन में घर वापसी कर लो.यहां सभी हिन्दू आपका तिलक लगाकर स्वागत करेंगे. उन्होंने महिलाओं से कहा कि हमारे धर्म में सात जन्मों के बंधन की होता है जिसे आज जेंडर इक्वलिटी के नाम पर तोड़ा जा रहा है. परिवार की नारी यदि महान होगी तो बेटा भी महान होगा.
धर्म और देशभक्ति की प्रस्तुतियां
मंचीय कार्यक्रमों में सनातन और देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां आयोजन का विशेष आकर्षण रही. ऑपरेशन सिंदूर, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित नृत्य नाटिका के साथ मातृशक्ति का धार्मिक गीतों पर नृत्य के साथ देशभक्ति और सनातन पर आधारित कविताओं का वाचन को लोगों द्वारा सराहा गया. अवसर पर कथा वाचक वैष्णवी गर्ग, मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी,जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, विधायक जयंत मलैया, मालती असाटी, मनीषा पवन तिवारी, दीपक तिवारी, भावसिंह, सरपंच जयपाल यादव, के अलावा सैकड़ो मौजूद रहे. साथ ही पुलिस व्यवस्था में सीएसपी एचआर पांडे, टीआई कोतवाली मनीष कुमार, चौकी प्रभारी प्रशीता कुर्मी सहित पुलिस मौजूद रही.
