महदेइया ओवरब्रिज के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सिंगरौली, गोरबी बरगवां मार्ग पर महदेइया स्थित नेशनल हाईवे-39 के ओवरब्रिज के नीचे शनिवार को करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने शव देखकर गोरबी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान राजू सोनी निवासी कुड़वा के रूप में बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है। उनका कहना है कि मृतक के मुंह से खून निकला हुआ था और शरीर पर चोट के निशान भी थे।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Next Post

पति ने डाक विभाग की महिला कर्मचारी की हत्या, वारदात के बाद फरार

Sat Jul 11 , 2026
इंदौर। शहर की डाक कुंज कॉलोनी में शनिवार को डाक विभाग की महिला कर्मचारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। एमजी रोड डाकघर में डाक सहायक के पद पर पदस्थ उर्मिला सैनी की कथित रूप से उनके पति अखिलेश सैनी ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। […]

You May Like