पति ने डाक विभाग की महिला कर्मचारी की हत्या, वारदात के बाद फरार

इंदौर। शहर की डाक कुंज कॉलोनी में शनिवार को डाक विभाग की महिला कर्मचारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। एमजी रोड डाकघर में डाक सहायक के पद पर पदस्थ उर्मिला सैनी की कथित रूप से उनके पति अखिलेश सैनी ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

घटना का खुलासा तब हुआ जब स्कूल से घर पहुंची बेटी ने मां को खून से लथपथ हालत में देखा और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी वारदात के बाद बेटी के स्कूल पहुंचा था और उसे एटीएम कार्ड, उसका पिन तथा कुछ नकदी देकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Next Post

बरगी डैम में जलस्तर बढ़ा, जल भंडारण अब भी पिछले वर्ष से काफी कम

Sat Jul 11 , 2026
जबलपुर। बाँध के निचले इलाकों में हो रही लगातार बारिश के बीच बरगी डैम का जलस्तर बढ़कर 410.80 मीटर पहुंच गया है। वर्तमान में डैम में 771 मिलियन क्यूबिक मीटर (दस लाख घन मीटर की इकाई) पानी संग्रहित है, जो इसकी कुल लाइव क्षमता का 24.24 प्रतिशत है। पिछले 24 […]

You May Like