गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी, ड्रोन और फ्लाइंग ऑब्जेक्ट पर प्रतिबंध

भोपाल: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 13 अप्रैल को भोपाल दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट ने रविंद्र भवन, जहां गृहमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है, के 5 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून और अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस क्षेत्र को ‘रेड जोन/नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है।

गृहमंत्री अमित शाह को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है, जिसके चलते सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। पुलिस ने आदेश जारी कर कहा है कि यह प्रतिबंध 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लागू रहेगा।

आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, व्यावसायिक उड़ानों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।पुलिस ने बताया कि गृहमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर पुलिस कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखेगी।

Next Post

घरेलू मैदान पर जीत के क्रम को जारी रखने उतरेगी दिल्ली

Sat Apr 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली कैपिटल्स रविवार शाम जहां राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के 29वें मैच में अपने जीत के क्रम को जारी रखने मैदान में उतरेगी वहीं मुंबई इंडियंस को लगातार दो हार के बाद जीत के लिए भिड़ेगी। दिल्ली कैपिटल्स इस सत्र […]

You May Like