जेपी नड्डा ने मंगोलिया के राष्ट्रपति उखन्ना से की मुलाकात

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को यहां मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखन्ना से मुलाकात की। श्री नड्डा की यह मुलाकात ‘भाजपा को जानो’ पहल के अंतर्गत हुयी।

श्री नड्डा ने राष्ट्रपति खुरेलसुख का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और मंगोलिया के लिए यह यात्रा विशेष महत्व रखती है क्योंकि दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।

श्री नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2015 की ऐतिहासिक मंगोलिया यात्रा को याद किया, जो किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली मंगोलिया यात्रा थी, जिसने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक पहुँचाया।

श्री नड्डा ने इस दौरान दोनों देशों के स्वास्थ्य सेवा और फार्मास्यूटिकल्स में सहयोग बढ़ाने का भी प्रस्ताव रखा, जो उनकी मंत्रि स्तरीय जिम्मेदारियों को दर्शाता है।

श्री नड्डा ने भाजपा के संगठनात्मक ढाँचे, समावेशी विकास के उसके दृष्टिकोण और “भाजपा को जानो” पहल के माध्यम से पार्टी के वैश्विक संपर्क प्रयासों पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने दोनों देशों के बीच गहन राजनीतिक जुड़ाव का प्रस्ताव रखते हुए मंगोलियन पीपुल्स पार्टी को भाजपा के साथ प्रतिनिधिमंडल के आदान-प्रदान के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर श्री नड्डा के साथ भाजपा के विदेश विभाग मामलों के प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाले भी थे।

Next Post

श्रीलंका-न्यूजीलैंड मैच बारिश से रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक

Tue Oct 14 , 2025
कोलम्बो, 14 अक्टूबर (वार्ता) श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड के बीच महिला विश्व कप मुकाबला मंगलवार को बारिश के कारण रद्द हो गया और मैच रद्द होने से दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया। एक और मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। अंक बांटे गए हैं। दोनों कप्तानों ने हाथ […]

You May Like