लाल परेड मैदान में होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह का कार्यक्रम, तैयारियों की समीक्षा

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह लाल परेड मैदान पर आयोजित होगा. इसकी तैयारियों की समीक्षा संभागायुक्त संजीव सिंह, कमांडेंट हितेश चौधरी और कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने की. अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए.ट्रैफिक, पार्किंग, बैठने, पेयजल, सफाई, स्वास्थ्य और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है. स्कूली बच्चों के लिए बसों की व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी भी निर्देशित की गई.

Next Post

राज्य लघु वनोपज संघ की नवागत MD से मिला प्रतिनिधिमंडल

Wed Aug 6 , 2025
भोपाल। मप्र राज्य लघु वनोपज संघ की नई महिला प्रबंध संचालक सुमीता राजोरा से बुधवार को कर्मचारी मंच के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की.प्रतिनिधिमंडल में अशोक पांडे, घनश्याम कटारे, राजेश कुशवाहा सहित कई सदस्य शामिल थे. प्रांत अध्यक्ष ने बताया कि पहली बार महिला आईएफएस अधिकारी को एमडी बनाकर सरकार ने […]

You May Like