
इंदौर। भागीरथपुरा में दूषित पानी हादसे में गुरुवार दे रात एक और बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। अब तक 33 लोग की मौत हो चुकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम अलगू राम यादव 70 साल है। उन्हें 9 जनवरी को अरविंदो हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उन्हें सांस संबंधी परेशानी थी। बेटे संजय ने बताया कि पिता को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। उल्टी दस्त के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी गुरुवार दे रात मौत हो गई।
युवक ने जहर खाकर दी जान
छतरीपुरा थाना क्षेत्र के छतरी बाग में रहने वाले राजू पिता महादेव 42 साल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है की पत्नी माया गुरुवार रात उसे बेहोशी की हालत में बड़े अस्पताल लेकर पहुंची थी। खबर लेकर जाने तक आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी। छतरीपुरा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
