पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने अपने पद से दिया इस्तीफा

आर्लिंग्टन, (टेक्सास) 07 जुलाई (वार्ता) पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने सोमवार को स्पेन के हाथों फीफा विश्व कप के राउंड-ऑफ-16 में 1-0 से मिली हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया।

मार्टिनेज ने 2023 में पुर्तगाल की कमान संभाली थी और टूर्नामेंट के बाद उनका अनुबंध समाप्त होने वाला था।

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में मार्टिनेज ने कहा कि यूरो 2024 में क्वार्टर फाइनल में बाहर होने के बाद इस भूमिका में बने रहना “समझदारी की बात नहीं होगी”।

उन्होंने कहा, “हां, यह राष्ट्रीय टीम के साथ मेरा आखिरी मैच है। मुझे गर्व है, मैंने 45 मैच खेले हैं और पुर्तगाल में मेरा स्वागत किया गया और मुझे प्यार मिला। यह एक ऐसी याद है जिसे मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा। यह एक सुखद अनुभव था, गर्व का स्रोत था और साथ ही एक जिम्मेदारी भी। यह कठिन है, लेकिन यह एक चक्र का अंत है और इस संदर्भ में यह बिल्कुल सार्थक है।”

उन्होंने कहा, “हम हारे नहीं। हम एक मैच हार गए, वो भी एक ऐसी टीम के खिलाफ जो जीत की प्रबल दावेदारों में से एक थी। हमने व्यक्तिगत तौर पर शानदार प्रदर्शन किया। बड़े मैचों में, बड़ी टीमों के खिलाफ, जीत या हार छोटी-छोटी बातों पर निर्भर करती है…आप तब हारते हैं जब आप जीतने की कोशिश ही नहीं करते, और हमने आखिरी मिनट तक जीतने की कोशिश की।”

उल्लेखनीय है कि पुर्तगाल का कार्यभार संभालने से पहले मार्टिनेज ने बेल्जियम को कोचिंग दी थी और इससे पहले वे एवर्टन, विगन और स्वानसी के मैनेजर रह चुके थे।

एटीएंडटी स्टेडियम में खेले गए मैच में स्थानापन्न खिलाड़ी मिकेल मेरिनो ने 91वें मिनट में गोल करके स्पेन को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपना आखिरी विश्व कप मैच खेला।

 

Next Post

हमारे लिए खोली जाए सरहद… PoK के नेता मांगी पाकिस्तान के खिलाफ हिन्दुस्तान से मदद

Tue Jul 7 , 2026
पीओके में जारी भारी तनाव के बीच अवामी एक्शन कमेटी के नेता सरदार अमन खान ने पाकिस्तान पर राशन-दवाइयां रोकने का आरोप लगाते हुए भारत सरकार से मानवीय मदद की गुहार लगाई है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में पाकिस्तानी सरकार और स्थानीय जनता के बीच तनाव बढ़ता ही […]

You May Like