
जबलपुर । बेलखेड़ा थाना अंतर्गत एनएच 45 महाकाल ढाबा मनकेड़ी के पास खड़े ट्रक से 200 लीटर डीजल चोरी हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक माधव ओड़ 39 वर्ष निवासी सिंधी केम्प अब्दुला गंज रायसेन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका ट्रक एमपी 04 वाई डी 3914 का उसने अपने ड्रायवर गोविन्द पिता रमेश 35 वर्ष निवासी गोहरगंज जिला रायसेन वाले को ट्रक लेकर रायपुर से भोपाल भेजा था। ड्रायवर गोविन्द ने उसे मोबाइल पर बताया कि रात लगभग 1 बजे अपना ट्रक एनएच 45 महाकाल ढाबा मनकेड़ी के पास खड़ा करके और ट्रक में सो गया था सुबह लगभग 7 बजे देखा ट्रक के टेंक का ढक्कन टूटा था टेंक से लगभग 200 लीटर डीजल गायब था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है ।
