ईवीएम और व्हीव्हीपेट वेयरहाउस का लिया जायजा

जबलपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्य प्रदेश, भोपाल के निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार विश्वकर्मा ने नयागांव रामपुर स्थित ईवीएम एवं व्हीव्हीपेट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को ईवीएम एवं व्हीव्हीपेट की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर विश्वकर्मा ने रांझी स्थित ईवीएम वेयरहाउस का भी निरीक्षण किया एवं वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी भी मौजूद थे। रांझी में निरीक्षण के बाद कलेक्टर विश्वकर्मा ने ईश्वर दास रोहाणी तीरंदाजी अकादमी का भी भ्रमण किया।

Next Post

ब्राजील में देश छोड़ने पर रोक के बावजूद फ्लावियो बोल्सोनारो अमेरिका पहुंचे, परिवार को वीजा दे रहा ट्रंप प्रशासन

Wed Oct 28 , 2026
वाशिंगटन/ब्रासीलिया, 28 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिका और ब्राजील के बीच जारी राजनीतिक तनाव के बीच अमेरिकी सरकार ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद जायर बोल्सोनारो और उनके परिवार को वीजा दे रही है। एक्सियोस की एक रिपोर्ट में ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से यह जानकारी […]

You May Like