
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 58.07 मिलियन टन ओरिजिनेटिंग फ्रेट लोडिंग दर्ज की, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि के 52.76 मिलियन टन की तुलना में 10.06 प्रतिशत अधिक है। यह उपलब्धि महाप्रबंधक के सतत मॉनिटरिंग एवं वाणिज्य तथा परिचालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडलों में किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है। केवल मार्च 2026 माह में पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा 5.82 मिलियन टन ओरिजिनेटिंग फ्रेट लोडिंग की गई, जो पिछले वर्ष के इसी माह के 5.59 मिलियन टन की तुलना में 4.13 प्रतिशत अधिक है। इसमें नई रेल लाइन, दोहरीकरण एवं तिहरीकरण जैसे अधोसंरचना कार्य शामिल हैं वही मालगाड़ियों की औसत गति बढ़ाकर विभिन्न रेल खंडों की क्षमता में वृद्धि एवं परिचालन सुधार हुआ है।
