
इंदौर। साउथ तोड़ा में रिमूवल कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने हंगामा करने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ने से पहले पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए हंगामा कर रहे लोगों को मौके से हटाया और कुछ को हिरासत में लेकर कार्रवाई की। इसके बाद रिमूवल की कार्रवाई लगातार जारी रही।
कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी के चलते स्थिति नियंत्रण में रही। हंगामा करने वालों को पुलिस ने समझाइश दी, लेकिन विरोध जारी रहने पर उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस की मुस्तैदी के चलते रिमूवल अमले को कार्रवाई में किसी तरह की बड़ी बाधा नहीं आई।
