नमो युवा रन को उप मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाई

रीवा: रीवा में आज उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने नमो युवा रन को दिखाई हरि झंडी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वस्थ्य, नशे से दूर रहने तथा तनाव मुक्त जीवन जीने का संदेश देने के लिए यह युवा रन आयोजित की गई है। उन्होंने युवाओं का आह्वाहन किया कि देश को आगे ले जाने में अपनी सहभागिता निभाएं।

रीवा शहर में आयोजित नमो युवा रन एनसीसी ग्राउंड से आरम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई एनसीसी ग्राउंड में समाप्त हुई। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल भी नमो युवा रन में शामिल हुए।कार्यक्रम में सांसद श्री जनार्दन मिश्र, मनगवां विधायक इंजी नरेंद्र प्रजापति, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।

Next Post

नमो मैराथन : विकसित, समृद्ध, नशा मुक्त व स्वच्छ भारत के लिए दौड़ा ग्वालियर

Sun Sep 21 , 2025
ग्वालियर:आज ग्वालियर में भव्य “नमो मैराथन” दौड़ का आयोजन हुआ। मैराथन दौड़ में शामिल हुए हजारों हजार युवाओं ने विकसित, समृद्ध, नशा मुक्ति स्वस्थ, व स्वच्छ भारत का संदेश दिया। एलएनआईपी से शुरू हुई नमो मैराथन रेसकोर्स रोड, स्टेशन बजरिया, गांधी रोड, आकाशवाणी तिराहा, कृषि विश्वविद्यालय सूर्य नमस्कार तिराहा व […]

You May Like