जबलपुर: सिविल लाइन इलाके में में रहने वाली एक लुटेरी बहू 68.50 लाख नगद और जेवरात लेकर फरार हो गई। सिविल लाइन पुलिस ने रिटायर्ड प्रशाासनिक अधिकारी की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज खोजबीन शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक दिनेश कुमार चौबे 66 वर्ष निवासी साई बाबा मंदिर के सामने राजकुमारी भवन डुप्लेकस नम्बर 02 थाना सिविल लाईन ने लिखित शिकायत की कि वे रिटायर्ड अधिकारी है उसके बेटे कार्तिकय चौबे ने पूजा गुर्जर (चौबे) से 13 जुलाई 2021 को प्रेम विवाह किया था तभी से बहू और बेटा उसके घर पर रहते थे।
सिविल लाईन थाने के आगे कचनार कैसल्य में डूप्लेक्स खरीदने के लिए किशोर कुकरेजा निवासी तिलहरी गोराबाजार से 52 लाख 50 हजार रूपये में सौदा किया था तथा फर्नीचर की अतिरिक्त राशि 10 लाख रूपये का भुगतान किया जाना था जिसकी राशि उसके द्वारा स्वंय कि आय से 18 लाख 50 हजार रूपये, अन्य रिश्तेदारों से राशि उधार लेकर एकत्रित किया था। 15 लाख के जेवरात उसके पूर्वज एवं स्वंय के विवाह के समय के थे जिन्हे अपनी बहु पूजा गुर्जर (चौबे) को सुरक्षित घर में रखे जाने हेतु दिया था।
उसे रूपयो कि आवश्यकता पड़ी तो लडक़े कार्तिकय चौबे के साथ ऊपर के कमरे के पलंग के बाक्स में जहाँ रूपये एवं जेवरात बहु से रखवाये थे, देखा तो रखे हुए रुपये एवं जेवर नही मिले। अपनी पत्नी वीना चौबे एवं लडके कार्तिकय चौबे से पूछा पत्नी एवं लडक़े ने रूपये पैसे एवं जेवर निकालने के संबंध में कोई जानकारी होना नही बताया। इसके बाद पता चला कि बहू कुल राशि 68 लाख 50 हजार रुपये नगद एवं घर में रखे जेवर घर से लेकर फरार हो गई है। पुलिस ने रिपोर्ट पर पूजा गुर्जर चौबे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।
