अगहन मास की अमावस्या पर धारा जी में लगाई सैकड़ो लोगों ने आस्था की डुबकी 

बागली। गुरुवार को अगहन मास की स्नान अमावस्या पर्व आने से श्रद्धालुओं ने शीत ऋतु में भी उत्साह के साथ पवित्र नदियों में स्नान किया इस दौरान जटाशंकर चंद्र केसर जयंती माता जैसे पवित्र नदियों किनारे बसे तीर्थ स्थलों पर भी अनेक श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे वही बागली विकास खंड एवं देवास जिले के अंतिम छोर पर स्थित धारा जी घाट पर अंधेरे से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे और कड़ कड़ाती ठंड में भी आस्था की डुबकी लगाई श्रद्धालुओं के अनुसार अधिकतर श्रद्धालु एक दिन पूर्व ही धारा जी स्नान घाट पर आ गए नर्मदा तट पर पाताल पुरी बाबा द्वारा भक्त श्रद्धालुओं के सहयोग से भोजन भंडारे का आयोजन किया वहीं शिव मंदिर के सामने भी श्रद्धालुओं द्वारा भोजन प्रसादी की व्यवस्था की।

Next Post

सुरक्षित मातृत्व की मिसाल बना सरकारी अस्पताल

Thu Nov 20 , 2025
इंदौर. लंबे इंतजार के बाद संतान सुख पाने की उम्मीद खो चुकी एक महिला को शहर की मातृत्व सेवाओं ने नया जीवन दिया. सरकारी अस्पतालों में हुई नियमित जांच, पोषण पर ध्यान और विशेषज्ञ टीम की सतत निगरानी ने जोखिम भरे प्रसव को भी सुरक्षित बना दिया. सागर की रहने […]

You May Like