रफ्तार का कहर: सडक़ हादसों में पांच की मौत

जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की सडक़ों पर बेलगाम रफ्तार ने कहर बरपाया । चार अलग-अलग सडक़ हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। येे सडक़ हादसे पाटन, गोसलपुर, सिहोरा, भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में हुए । पुलिस ने चारों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया है। सिहोरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोसलपुर शर्मा कॉलोनी निवासी जितेंद्र तुतवाय (32) ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई अमन कोरी (25) के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर अपनी भाभी को लेने कटनी के लिए लिनका था। जब दोनों भाई सिहोरा के पंचवटी ढाबा के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही कार क्रमांक एमपी 22 सीए 0355 के चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही अमन कोरी सडक़ पर जा गिरा और उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। अमन कोरी की मौत हो गई । इसी प्रकार पाटन थाने में पाटन थाना अंतर्गत बनवारा तिवारा में अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार राजेश उर्फ राजा बर्मन 38 वर्ष निवासी सिविल लाईन पाटन को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वे गिर गया ।जिससे उसे चोटें आ गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार भेड़ाघाट थाने में बृजेश यादव 35 वर्ष निरवासी दलसा पिपरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार सुबह वह एवं उसका चचेरा भाई विनोद यादव 35 वर्ष अपनी- अपनी मोटर सायकिल से काम पर जबलपुर जा रहे थे।

सुबह 10-15 बजे जैसे ही त्रिपुर सुंदरी मंदिर गेट के आगे पहुंचे तभी मोटर सायकिल क्रमंाक एमपी 20 जेड एन क 7666 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये चचेरे भाई विनोद यादव की मोटर सायकिल मे टक्कर मार दी जिसेस विनोद गिर पडा एवं सिर हाथ, पैर मे चोटे आ गयी जिसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे जहॉ डाक्टर ने चैक कर विनोद यादव को मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार गोसलपुर थाने में कमलेश कुमार कोल 46 वर्ष निवासी नांदघाट सिहोरा ने सूचना दी कि उसके भांजे रंजीत कोल एवं भांजी श्रीमति सोम बाई कोल का बघेल पैट्रोलपंप के पास एक्सीडेट हो गया। जिन्हें शासकीय अस्पताल सिहोरा ले गया है। जहॉ उसके भांजे रंजीत कोल 38 वर्ष निवासी नांदघट एवं भांजी श्रीमति सोम बाई कोल 30 वर्ष निवासी नंगला उचेहरा जिला सतना की मौत हो गई ।

Next Post

अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, लापरवाही के लिए कलेक्टर होंगे जिम्मेदार

Sat May 2 , 2026
रायपुर, (वार्ता) छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन और पारदर्शिता के अपने संकल्प के अनुरूप कार्य करते हुए खनिजों के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है […]

You May Like