इंदौर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस ने नगरीय जोन-04 अंतर्गत सराफा अनुभाग के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला. इसका मकसद आमजन में सुरक्षा की भावना जगाना और सभी को निश्चिंत होकर हर्षोल्लास से त्योहार मनाने का संदेश देना था.
फ्लैग मार्च थाना पंढरीनाथ से शुरू होकर मच्छी बाजार, नया पीठा, कगदीपुरा, थाना छत्रीपुरा, बियाबानी, सिलावटपुरा, दरगाह चौक, नरसिंह बाजार, बॉम्बे बाजार, गुरुद्वारा चौक से होते हुए राजबाड़ा पर समाप्त हुआ.
इस दौरान पुलिस उपायुक्त जोन-04 आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-04 दीशेष अग्रवाल, सहायक पुलिस आयुक्त सराफा हेमंत चौहान सहित सराफा, पंढरीनाथ और छत्रीपुरा थानों का बल मौजूद रहा. अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के समय पूरी मुस्तैदी और संवेदनशीलता के साथ पुलिस पेट्रोलिंग और निगरानी करेगी, ताकि लोग सुरक्षित माहौल में पर्व मना सकें.
