ग्वालियर:परशुराम चौराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार
हादसा शुक्रवार तड़के 3 बजे उस समय हुआ, जब ऑटो में सवार लोग शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो नीम के पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, उसमें सवार यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। चश्मदीद भूरा के मुताबिक, स्कॉर्पियो ने बस स्टैंड पर एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी।
उसके पीछे पुलिस लगी थी
ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद पुलिस से पीछा छुड़ाने भाग रही थी
इनकी मौत हो गई
1.- इंद्रजीत उर्फ पप्पू शाक्य (55) शुभम के ताऊ
2.-लीला पति इंद्रजीत (52) शुभम की ताई
3.-शुभम उर्फ लाली पिता महेश शाक्य (30)
4.-प्रीति कश्यप पति करण कश्यप (60) शुभम की मेरठ निवासी सास
5.-शगुन पति शुभम पत्नी
ये हुए घायल
1.-प्रीति (20) शुभम की बहन
2.-प्रियांश पिता शुभम (5) शुभम का बेटा
3.-आरव पिता शुभम (6) शुभम का बेटा
4.-एक ऑटो ड्राइवर
एसपी धर्मवीर यादव के मुताबिक, दो बच्चे, एक महिला और ऑटो ड्राइवर ट्रॉमा सेंटर में एडमिट हैं।सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। स्कार्पियो चालक का मेडिकल टेस्ट कराया
गया हैं। वहीं थाटीपुर थाने की पुलिस ने एमपी 21 जेड ई 5911 नंबर की स्कॉर्पियो जब्त कर ली है। एक्सीडेंट के कारण इसका आगे का कांच टूट चुका है। सभी एयरबैग भी खुले हुए हैं।
