सीहोर। सीवन नदी घाट पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. सांसद आलोक शर्मा, विधायक सुदेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा,आयोग सदस्य सीताराम यादव, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण किया. सांसद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का प्रतीक है. पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए.
पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
