वाहनों की फिटनेस जांच के लिए चलाएं अभियान: यादव

भोपाल, 12 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश में नागरिकों की सुरक्षा के लिये सड़क पर चलने वाले सभी वाहनों विशेषकर परिवहन वाहनों के आवश्यक कागजों समेत फिटनेस, परमिट और रजिस्ट्रेशन वैधता की जाँच के लिए 13 मई से विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं।

डॉ यादव ने पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा को परिवहन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करने के लिये कहा है। निर्देश में कहा गया है कि आवश्यक कागज न होने पर दोषी वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये।

 

Next Post

भारत ने डोनाल्ड ट्रम्प के दावे का किया खंडन

Mon May 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस दावे का खंडन किया है कि उन्होंने भारत एवं पाकिस्तान को व्यापार बंद करने की धमकी दी तो दोनों देश सैन्य कार्रवाई रोकने को सहमत हुए। सूत्रों ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे का खंडन करते हुए कहा […]

You May Like