बाड़ी में नवरात्रि की धूम, सजे मां दुर्गा के आकर्षक पंडाल

बाड़ी। नवरात्रि पर्व पर बाड़ी कलां और बाड़ी खुर्द में मां दुर्गा की स्थापना धूमधाम से की गई है। बाड़ी कलां में सात और बाड़ी खुर्द में 15 स्थानों पर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं, जहां कलाकार दिन-रात मेहनत कर अपनी कला से मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर रहे हैं। गांधी चौक, यादव मोहल्ला, पुराना बाजार सहित कई जगह पंडाल भक्तों के आकर्षण का केंद्र बने हैं। नगर में रामलीला मंडल भी 52वें वर्ष का उत्सव मना रहा है और प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से देर रात तक मंचन हो रहा है। भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे मां दुर्गा के दर्शन और झांकियां देखने उमड़ रहे हैं। पूरा नगर भक्ति और उत्साह के वातावरण में डूबा हुआ है।

Next Post

गैरतगंज में ऑपरेशन सिंदूर थीम पर सजी मां की झांकी

Thu Sep 25 , 2025
गैरतगंज। शारदीय नवरात्रि पर गैरतगंज के ब्लॉक ग्राउंड में एक अनूठी और देशभक्ति से औतप्रोत झांकी का आयोजन किया गया है नव ज्योति दुर्गा उत्सव समिति के युवाओं द्वारा तैयार की गई इस झांकी की थीम ऑपरेशन सिंदूर है जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच बने तनावपूर्ण हालात में प्रभावी […]

You May Like