छतरपुर में हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 23 गिरफ्तार 

छतरपुर। शहर में कल देर रात पुलिस ने देरी रोड स्थित हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई की। यहां से पुलिस ने 23 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें डॉक्टर का भाई, व्यापारी, भाजपा-कांग्रेस नेता, चर्चित सटोरिया और सरकारी कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह जुआ फड़ चर्चित सटोरिया राहुल शुक्ला एंड कंपनी द्वारा संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 14 लाख 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी की तबीयत बिगड़ गई, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया।

सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि यह अब तक की सबसे बड़ी जुआ कार्यवाही में से एक है। सभी आरोपियों को पुलिस ने सात वाहनों में भरकर सिविल लाइन थाने लाया, जहां देर रात तक पूछताछ जारी रही। थाने के बाहर मीडिया और पकड़े गए जुआरियों के परिचितों की भीड़ जुटी रही।

सूत्रों का कहना है कि जुए में जब्त नकदी की वास्तविक राशि 40 लाख से अधिक हो सकती है, जबकि पुलिस रिकॉर्ड में 14 लाख 10 हजार रुपये दर्ज किए गए हैं। वहीं, कुछ नाम जो सोशल मीडिया पर वायरल थे, पुलिस सूची से नदारद पाए गए हैं, जिससे कार्रवाई की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और सट्टा व जुआ नेटवर्क की गहन जांच जारी है।

Next Post

छापर ग्राम पंचायत का ऐतिहासिक फैसला: अब पूरे गांव में लागू होगी शराबबंदी

Thu Oct 23 , 2025
छतरपुर: समाज सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ग्राम पंचायत छापर में लोधी राजपूत समाज की बैठक में शराबबंदी को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। गांव के मंदिर प्रांगण में हुई सर्वसम्मति बैठक में बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर कड़ा संकल्प लिया। […]

You May Like