वैश्य महासम्मेलन का शपथ समारोह आज शाम, नरेन्द्र तोमर शामिल होंगे

ग्वालियर: वैश्य महासम्मेलन की ग्वालियर जिला मुख्य इकाई का शपथ विधि समारोह चेंबर आफ कामर्स में आज 28 फरवरी को सायं 7.30 बजे से आयोजित होगा। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर करेंगे, वहीं अध्यक्षता पूर्व गृहमंत्री व वैश्य महासम्मेलन के शिरोमणि संरक्षक उमाशंकर गुप्ता करेंगे।वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल के अनुसार वैश्य महासम्मेलन की जिला मुख्य इकाई के शपथ विधि समारोह में सभी नये पदाधिकारियों को उनके कार्य व सामाजिक हित के लिये सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलाई जायेगी।

इस मौके पर वैश्य महासम्मेलन व समाज से जुडे सभी प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे। मुकेश अग्रवाल के अनुसार जिला मुख्य इकाई में अध्यक्ष अजय गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष कमल गोयल, प्रभारी अनूप अग्रवाल, संगठन महामंत्री आशीष जैन, कोषाध्यक्ष मुकेश सांघी सहित 60 पदाधिकारी अपने पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही सभी को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये जायेंगे। इसी मौके पर संभागीय इकाई से जुडे 8 अन्य पदाधिकारियों को भी नियुक्ति पत्र दिये जायेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल व प्रदेश महामंत्री अनिल जैन के अनुसार कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित होगा और इसकी भव्य तैयारियां की गई है। वैश्य महासम्मेलन के संभागीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल, जिलाध्यक्ष अजय गोयल, युवा इकाई अध्यक्ष विवेक गुप्ता, युवा इकाई प्रभारी कपिल जैन व महिला इकाई अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने सभी लोगों से वैश्य महासम्मेलन के 28 फरवरी को सायं 7.30 बजे चेंबर आफ कामर्स के सभागृह में आयोजित शपथ विधि समारोह में उपस्थिति का आग्रह किया है। कार्यक्रम को लेकर संगठन पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं में विशेष उत्साह का वातावरण है।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय गोयल एवं युवा इकाई के अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने बताया कि समारोह में जिला इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Next Post

चाट बनाने में देरी पर विवाद, गुंडे ने दुकानदार पर चाकू से किया हमला

Sat Feb 28 , 2026
जबलपुर: विजय नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक सिरफिरे युवक ने चाट बनाने में देरी पर एक चाट विक्रेता पर चाकू से हमला कर दिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माढ़ोताल निवासी सुरेश केसरवानी (40) इंडियन कॉफी हाउस के सामने चाट का ठेला लगाते हैं। बीती रात करीब 10:15 […]

You May Like

मनोरंजन