जबलपुर: साहब..मेरी पत्नी नेबिना तलाक लिये दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली है और मुझे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की है।पीडि़त आशुतोष गौतम निवासी बेलखेडी, गोटेगांव, नरसिंहपुर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंंचकर शिकायत करते हुए बताया कि उसका विवाद आकांक्षा मिश्रा के साथ 15 मई 2019 को हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार शहनाई गार्डन, उखरी रोड में संपन्न हुआ है।
शादी होने के पश्चात निरंतर पत्नी द्वारा उसे परेशान एवं प्रताडि़त किया जाता था। पत्नी 26 दिन तक साथ रहीं, इस दौरान पत्नी द्वारा दहेज प्रताडऩा के प्रकरण में फंसाने की धमकी दी गई। इसके बाद पत्नी अपने रिश्तेदारों के साथ उसके घर आई ओर गृहस्थी का सामान लेकर ले गई। दहेज के प्रकरण में उसे फंसाने की धमकी दे रहीं है। बि ना तलाक लिये उसकी पत्नी किसी एक अन्य से शादी कर ली है।
