रिजिजू ने जन्मदिन पर खरगे को शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। श्री रिजिजू ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “राज्यसभा के माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी को जन्मदिन की असीम शुभकामनाएँ।

मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना करता हूँ।” केंद्रीय मंत्री ने इसके साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें वह श्री खरगे को जन्मदिन के अवसर पर गुलदस्ता भेंट करते नजर आ रहे हैं।

.....

Next Post

कार की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

Tue Jul 21 , 2026
इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एबी रोड बायपास पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया. पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.घटना सोमवार रात भारत पेट्रोल […]

You May Like