इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एबी रोड बायपास पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया. पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.घटना सोमवार रात भारत पेट्रोल पंप के पास कैलोद कर्ताल क्षेत्र में हुई. कार नम्बर एमपी 19 जेडबी 9019 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पैदल जा रहे देवीसिंह पिता सीताराम अंजने और संजय पिता छितर सावले उम्र 36 साल को टक्कर मार दी.
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देवीसिंह की मौत हो गई. वहीं संजय का इलाज जारी है. तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेन्द्र मरकाम ने बताया कि मामला दर्ज कर कार चालक की भूमिका और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
