‘हुंकार: द रोअर’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, 10सितंबर (वार्ता) जियोहॉटस्टार ने अपनी नई ड्रामा सीरीज ‘हुंकार: द रोअर’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। बिरला स्टूडियोज और एप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित तथा पर्पल पेबल पिक्चर्स और मांगटा फिल्म्स के सहयोग से बनी इस सीरीज की कार्यकारी निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनास हैं। सीरीज की कहानी मीनू (अनीत पड्डा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक आरोप के बाद पावर, विश्वास और सामाजिक धारणाओं के बीच सच की तलाश करती है। मीनू पारंपरिक पीड़ित महिला की छवि में बंधने से इनकार करती है और अपनी आवाज उठाने का फैसला करती है। ट्रेलर में पुलिस जांच से लेकर अदालत और मीडिया ट्रायल तक की घटनाएं दिखाई गई हैं, जहां हर मोड़ पर कहानी में नए सवाल और रहस्य सामने आते हैं। सीरीज में फातिमा शेख, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर, रघुबीर यादव और राम कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन करण डी कपाड़िया, नित्या मेहरा और हीराज मारफतिया ने किया है।

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने कहा कि वह ऐसी कहानियों का समर्थन करना चाहती हैं जिनमें सामाजिक संदेश हो। उन्होंने कहा कि पर्पल पेबल पिक्चर्स का उद्देश्य निडर सोच रखने वाले फिल्मकारों को मंच देना है। अनीत पड्डा ने कहा कि मीनू इस बात से तय नहीं होती कि उसके साथ क्या हुआ, बल्कि इससे तय होती है कि वह उसके बाद क्या रास्ता चुनती है। फातिमा शेख ने अपने किरदार एसीपी जसलीन सिंह सोपनी को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा कि वह पावर, प्रभाव और सार्वजनिक दबाव के बीच सच की तलाश करती है। मोहम्मद जीशान अय्यूब ने भालेराव के किरदार को अंडरडॉग बताते हुए कहा कि उसके खिलाफ ताकतवर व्यवस्था खड़ी होने के बावजूद कानून के लिए लड़ना उसकी सबसे बड़ी ताकत है।
‘हुंकार: द रोअर’ 25 सितंबर से केवल जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

.....

Next Post

डिवाइडर में रास्ता दिए जाने की मांग रेवा विहार कॉलोनी एवं पेट्रोल पंप उपभोक्ताओं ने कलेक्टर खंडवा से की है 

Thu Sep 10 , 2026
  ओंकारेश्वर, रेवा बिहार कॉलोनी एवं पेट्रोल पंप के सामने डिवाइडर में रास्ता देने की मांग कॉलोनी के निवासियों और पेट्रोल डीजल भराने वाले उपभोक्ताओं ने की है । पीड़ित लोगों ने मांग की है कि ओंकारेश्वर मोटक्का के बीच में डिवाइडर बनाया जा रहा है इसमें पटेल कालोनी , […]

You May Like