
ओंकारेश्वर, रेवा बिहार कॉलोनी एवं पेट्रोल पंप के सामने डिवाइडर में रास्ता देने की मांग कॉलोनी के निवासियों और पेट्रोल डीजल भराने वाले उपभोक्ताओं ने की है ।
पीड़ित लोगों ने मांग की है कि ओंकारेश्वर मोटक्का के बीच में डिवाइडर बनाया जा रहा है इसमें पटेल कालोनी , ओंकारधाम कॉलोनी गणेशनगरडूकिया रोड एवं,हाईटेक कॉलोनी , एवं अन्य कालोनी के सामने डिवाइडर में रास्ता दिया गया है।
हाईटेक के बाद कृष्णा प्रसादम और वनस्थली के सामने डिवाइडर में रास्ता दिया गया है । हाईटेक कॉलोनी और कृष्णा प्रसादम के डिवाइडरों के रास्ते के बीच काफी लंबा गैप हो रहा है
जबकि बीच में पेट्रोल पंप और सामने रेवा विहार कॉलोनी आती है ।
इसके निवासियों को और पेट्रोल डीजल भरने वालों को रास्ता दिया जाना चाहिए किंतु रास्ता नहीं दिया जा रहा है नागरिकों ने कलेक्टर महोदय खंडवा से मांग की है कि पेट्रोल पंप और रेवा विहार कॉलोनी के सामने डिवाइडर में रास्ता दिया जाए जिससे लोगों को सुविधा हो सके नागरिकों ने कहा है कि दोनों और स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं जिससे वहां वाहनों की गति कम होगी और किसी प्रकार का कोई एक्सीडेंट होने का डर नहीं रहेगा ।
उन्होंने कहा है कि एक्सीडेंट तो हाईटेक और ओमकार धाम पटेल कॉलोनी गणेश नगर एवं अन्य कालोनियों जंहा डिवाइडर में रास्ता दिया गया हे
उनके सामने भी हो सकते हैं प्रसादम वनस्थली के सामने भी हो सकते हैं इसलिए कलेक्टर महोदय से निवेदन किया है कि पेट्रोल पंप और रेवा विहार कॉलोनी के सामने रास्ता दिया जाने की मांग की है ।
उन्होंने कहा कि रेवा विहार कॉलोनी निवासी एवं ओंकारेश्वर से आकर वाहनों में पेट्रोल डीजल भरने आने वाले लोगों को बहुत बड़ा चक्कर लगाकर आना पड़ेगा या रांग साइड चलकर पेट्रोल पंप जाना पड़ेगा जबकि उसके सामने वाहनों के लिए रास्ता दिया जाना चाहिए ।
पीड़ित लोगों ने कलेक्टर महोदय से मांग की हे कि ठेकेदार द्वारा पक्ष पात किया जा रहा हे ।
