सचिव सस्पेंड,सरपंच व उपयंत्री को नोटिस

सिंगरौली । कठदहा पंचायत के ध्वस्त चेक डैम के मामले में सीईओ देवसर के जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे आईएएस ने बड़ा एक्शन लिया है। सचिव को निलंबित करते हुये सरपंच एवं उपयंत्री को शोकाज नोटिस जारी कर हड़कंप मचा दिया है। यह कार्रवाई नवभारत में प्रकाशित खबर पर जांच उपरांत की गई है।

दरअसल ग्राम पंचायत के कठदहा में 15वें वित्त मद से घघिया नाला में चेक डैम का निर्माण कार्य हाल ही में ग्राम पंचायत के द्वारा लाखों रूपये के लागत से कराया गया था, किंतु ग्रामीणों का आरोप है कि गुणवत्ता विहीन चेक डैम पहली बारिश में ही ढह गया। नवभारत ने पहली बारिश में बह गया लाखों का चेक डैम। निर्माण की हकीकत नामक शीर्षक खबर 9 जून को प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित किया। जहां जपं के प्रभारी सीईओ सूरज मिश्रा ने उपयंत्री के साथ कार्यस्थल का निरीक्षण किया। इसमें जो भी दोषी होगा, उसपर कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी माना है कि चेक डैम किसी योग्य नही रह गया है। उधर 16 लाख की स्वीकृति चेक डैम में करीब 4 लाख 8 हजार रूपये भुगतान आहरित बिना उपयंत्री के मूल्यांकन के कर लिया गया। जिला पंचायत सीईओ ने इसे वित्तीय अनियमितता मानते हुये सरपंच एवं सचिव को दोषी माना है। सीईओ के इस कार्रवाई से कथित भ्रष्टाचारों की धड़कने बढ़ गई हैं।

 

प्राक्कलन के अनुसार नही हुआ कार्य, कई खामिया मिली

जांच में पाया कि चेक डैम के निर्माण के लिए नीव की खुदाई कम से कम दो मीटर या हार्ड स्टेटा मिलने तक की जानी चाहिए थी, किंतु मौके पर निरीक्षण के दौरान नीव की खुदाई एक मीटर से कम होना पाया गया। चेक डैम ग्रेवटी डैम का एक प्रकार है, जो अपने खुद के वजन से पानी के दबाव को रोकता है, जिसमें टेम्प्रेचर स्टील नॉमीनल रेनफोर्समेंट देना आवश्यक होता है, लेकिन मौके पर निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इनके द्वारा किसी भी प्रकार का स्टील रेनफोर्समेंट उपयोग नही किया गया। चेक डैम के डाउन स्टीम साइड स्लोप कम से कम 1:1 के मान में निर्मित होना चाहिए, किंतु मौके पर निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डाउन स्टीम स्लोप का निर्माण उक्त मानक अनुसार नही किया गया है। जनपद सीईओ के अवलोकन में प्रथम दृष्टिया निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत कठदहा के पंचायत पदाधिकारियों के द्वारा लापरवाही एवं अनियमितता कारी करना पाया गया है।

उपयंत्री एवं सरपंच को भी नोटिस,13 को मांगा जवाब

जिला पंचायत सिंगरौली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे आईएएस ने कठदहा पंचायत के चेक डैम के मामले को काफी गंभीरता से लिया है। जनपद पंचायत के देवसर के सीईओ सूरज मिश्रा ने पारदर्शिता के साथ जांच प्रतिवेदन खबर प्रकाशन के करीब 12 घंटे के अंदर ही जिला पंचायत सीईओ सौप दिया। सीईओ जिला पंचायत ने इस मामले में कठदहा पंचायत के सचिव बिहारीलाल साकेत को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है, वहीं सरंपच दिलशरण सिंह को म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया है। साथ ही जनपद पंचायत देवसर के उपयंत्री सतीश पटेल को मनरेगा प्रावधानों के अंतर्गत संविदा समाप्ति का भी नोटिस जारी कर 13 जुलाई को जिपं दफ्तर में उपस्थित होकर जवाब मांगा है। सीईओ के इस कार्रवाई से पंचायतों में हड़कंप मच गया है।

Next Post

पानसेमल तहसील क्षेत्र में वर्षाकाल में सबसे कम 30 मिलीमीटर वर्षा दर्ज,किसानो सहित क्षेत्रवासियों की बढ़ी चिंता,प्रार्थना दुआओं के साथ कर चुके नगर बंद

Thu Jul 9 , 2026
पानसेमल । तहसील क्षेत्र में वर्ष 2026 में अल्प वर्षा होने से चिंता का विषय बना हुआ है।नगर वासियों द्वारा नगर बंद भी किया जा चुका है,,क्षेत्र के बोहरा समाजजनों,मुस्लिम समाजजनों द्वारा नगर में रेली निकालकर अच्छी वर्षा की कामना की है,साथ ही श्रीराम मंदिर में पंडितों द्वारा वरुण देव […]

You May Like