पंचांग 09 जुलाई 2026:-
रा.मि. 18 संवत् 2083 आषाढ कृष्ण नवमीं गुरूवासरे प्रात: 5/35 तदुपरि दशमीं तिथौ रात 3/35, अश्विनी नक्षत्रे दिन 11/3, सुकर्मा योगे प्रात: 7/13 तदुपरि धृति योगे रातअंत 4.34, गर करणे सू.उ. 5/15, सू.अ. 6/45, चन्द्रचार मेष, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.
————————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 09 जुलाई 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा के क्षेत्र मेंअरूचि व व्यवधान होगा. अधिकारियों के कोप का सामना करना होगा. मान सम्मान के प्रति सचेेत रहें. मित्रों से बैचारिक मतभेद रहेगा. वर्ष के मध्य में प्रियजनों के सहयोग से कार्यो में सफलता मिलेगी. शासन सत्ता का लाभ मिलेगा. नवीन योजनाओं में पॅूजी निवेश होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन से लाभ होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को सत्ता का सुख रहेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को सहयोग मिलेगा. सिंह राशि के व्यक्तियों की शिक्षा में रूचि रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अधिकारी के कोप कासामना करना होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नवीन योजनाओं में पॅूजी निवेश होगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को प्रियजनों का सहयोग सुख शांति रहेगी.
————————————————————-
आज का भविष्य- गुरूवार 09 जुलाई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक भावुक अपनी मनमर्जी का मालिक होगा. कोमल शरीर वाला होगा, 5 वर्ष की आयु तक स्वास्थ्य में कुछ नरमीं रहेगी, कम बोलेगा पर जो भी बोलेगा वह अपनी बुद्धिमानी से परिपूर्ण रहेगी. 35 वर्ष की आयु के बाद अच्छी उन्नति करेगा. पिता का भक्त होगा.
————————————————————-
मेष- पुमकर मुश्किलें दूर हो सकती है, जरूरतमंदों की मदद करके खुशी होगी, साधनों की अनुकूलता रहेगी, लाभदायक अवसर मिलेंगे, विवादों को टालना हितकर रहेगा.
वृषभ- आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे, आपके खुले विचारों की सहकर्मी आलोचना करेंगे, नये कामकाज की शुरूआत हो सकती है, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
मिथुन- जिद में आकर आप गलत फैसला ले सकते हैं, भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च होगा, शादी विवाह के कार्यों में खर्च होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
कर्क- तय कार्यक्रम में बदलाव से समस्या हो सकती है, बिखरे कार्यों का समेटने में मित्रों की मदद मिलेगी, राजकीय कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
सिंह- कार्य को समय पर निपटाने की आदत डालें, सफलता मिलेगी, अधिकार में वृद्धि होगी, मान प्रतिष्ठा मिलेगी, अतिथि वृषभमन हो सकता है.
कन्या- स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, कामकाज के सिलसिले में यात्रा संभव है, किसी समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा, सुख सुविधाओ ंमें वृद्धि होगी, विवादों को टालें.
तुला- नए संपर्क केरिअर बनाने में सहायक रहेंगे, व्यापारिक प्रतिस्पर्धा बनी रहने से तनाव रहेगा, वैभवविलासिता की वस्तुओं का संचय होगा, आजीविका के प्रयास सफलहोंगे.
वृश्चिक- निजी कार्यों को टालने से समस्या हो सकती है, संपत्ति संबंधी विवाद सुलझने के आसार हैं, जो भी मिल जाये उसी में संतोष रहेगा. यश प्राप्त होगा.
धनु- पारिवारिक मामलों में बाहरी दखल से समस्या बढ़ सकती है, मित्र व कुटुम्बियों के संबध्ंा में मधुरता रहेगी, जोड़तोड़ के कामकाज सफल होगा, परिश्रम अधिक रहेगा.
मकर- बुजुर्गो के व्यवहार से खिन्नता होगी, उच्च अध्ययन में बेहतर परिणाम मिलेंगे. कामकाज के प्रति लगन, निष्ठा की रूचि रहेगी. कार्य पूरे होने का हर्ष होगा.
कुम्भ- संतान को भाग्योदय के अवसर मिलेंगे, मेहनत का भरपूर लाभ होगा, आय व्यय समान रहेगा, पेट संबंधी विकार होगा, खानपान पर संयम रखें.
मीन- मनमौजी रवैया तरक्की में बाधक हो सकता है, नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ेगी, राजकीय कार्यों में समाधान होगा, मागंलिक कार्य में खर्च होगा.
————————————————————-
व्यापार-भविष्य:
आषाढ कृष्ण नवमीं/दशमी को अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चंादी, रूई के भाव में तेजी होगी, गेहूं, जौ, चना, चांवल, जूट, पाट बारदान के भाव में मंदी होगी. गुड, शक्कर घी तेल कपास के भाव में नरमीं रहेगी. भाग्यांक 1521 है.
————————————————————-
