ग्वालियर: हुरावली में शासन द्वारा विशेष पिछली जनजाति के छात्रों के लिए 250 सीटर छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है। छात्रावास के पास स्थित रेजिडेंसी के ठेकेदार ने जेसीबी से छात्रावास की बाउंड्री वॉल तोड़ दी । साथ ही निर्माण सामग्री भी मिट्टी से दबा दी। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ठेकेदार की जेसीबी जप्त कर ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
मध्य प्रदेश शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए छात्रावास का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा किया जा रहा है । राधा रेजिडेंसी के ठेकेदार सोनू शर्मा द्वारा छात्रावास की बाउंड्री जेसीबी से तोड़ दी गई। साथ ही छात्रावास के निर्माण के लिए लाई गई सामग्री को मिट्टी से दबा दिया। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दी गई । सूचना मिलते ही कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की टीम को मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए । टीम जब मौके पर पहुंची तब वहां पर जेसीबी से निर्माण सामग्री में मिट्टी मिलाई जा रही थी । टीम ने मौके पर जेसीबी को जप्त किया और बाउंड्री वॉल तोड़ने वाले सोनू शर्मा के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
