दतिया: दतिया में सिंध नदी का जलस्तर लगातार बढ़कर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। मोहनी सागर, हरसी बांध और समोहा डैम से छोड़ा जा रहा पानी बढ़ा दिया गया है। पहले 1215 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा था।रात में इसे बढ़ाकर 1372 क्यूमेक्स कर दिया गया। इससे सिंध का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है।
सेंवढ़ा के सनकुआं में हालात और बिगड़ गए हैं। यहां नदी पर बना पुल पानी में डूब गया। सनकुआं के घाट भी नदी में डूब गए हैं। प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में मुनादी कराई। लोगों को नदी और उसके किनारे जाने से रोक दिया गया है। एसडीएम अशोक अवस्थी और तहसीलदार दीपक यादव के निर्देश पर राजस्व अमले ने गांवों में पहुंचकर लोगों को सतर्क किया। जरा, विजोरा, कंदरपुरा, ढिमरपुरा, मदनपुरा, महरौली, विडोरा और भोबई बुजुर्ग में मुनादी कराई गई है।
Next Post
रीवा कांड पर आदिवासी कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की
Sun Sep 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने बालाघाट और रीवा की घटनाओं को लेकर मध्य प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए “चलो रीवा, चलो रीवा, चलो रीवा” का आह्वान […]

You May Like
-
6 months ago
पीजीटीआई ने 2026 सत्र की मजबूत शुरुआत की