ग्यारह वर्षीय बालक बलराम नाले में बहा, रेस्क्यू टीम को 24 घंटे बाद भी नहीं मिला

देवास/सोनकच्छ। रविवार रात को हाटपिपल्या के नानुखेडा में नाला पार करते समय एक ग्यारह वर्षीय बालक पानी के तेज़ बहाव के चलते बाह गया जो रेस्क्यू टीम को 24 घंटे बाद तक नहीं मिला। ग्रामीण जयपालसिंह ने बताया कि बालक बलराम पिता रामचरण रविवार रात 11 बजे गांव से अपने खेत जा रहा था रास्ते में सरस्वती शिशु मंदिर के पास नाला पार करते समय पानी के तेज़ बहाव में बह गया। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी और जिले से रेस्क्यू टीम भी घटना स्थल पर पहुंची लेकिन लापता बालक अभी तक नहीं मिला। बालक की तलाश जारी है। वहीं बलराम के परिजनों का हाल रो रोकर बहुत बुरा हो गया है।

Next Post

संघ ने मंडल केंद्र पीपरपानी पर निकाला पथ संचलन

Mon Oct 6 , 2025
बनखेड़ी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सोमवार को ग्राम पीपरपानी में संघ का पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन के दौरान सैकड़ों स्वयंसेवक, पूर्ण गणवेश में अनुशासनबद्ध पंक्तियों में कदमताल करते हुए ग्राम प्रमुख मार्गों से गुज़रे। गांव में देशभक्ति के गीतों की गूंज और भगवा […]

You May Like