कंटेनर में भरे मिले 47 मवेशी,     चालक भागने में सफल

सतना: कंटेनर में क्रूरता पूर्वक पशुओं को भरकर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे कंटेनर को पुलिस ने पकड़ लिया। इस मामले में चालक भाग निकलने में सफल रहा।
जिले के सिंहपुर थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि मुखबिर की सूचना पर नागौद-कालिंजर रोड पर चकर गोहान मोड़ के पास चेकिंग लगाई गई। पुलिस टीम ने कंटेनर क्रमांक यूपी11 बीटी 4767 को रोकवाया, जब तक पुलिस चालक को पकड़ती चालक पुलिस को चकमा देकर ट्रक छोड?र मौके से फरार हो गया।

पलिस टीम ने जब कंटेनर की जांच की तो उसमें 47 पशु (31 भैंस और 16 बछड़े) क्रूरता पूर्वक भरे हुए पाए गए। पशुओं की अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख 75 हजार रुपये है। ट्रक सहित कुल जप्त माल की कीमत लगभग 26 लाख 75 हजार रुपये है। जप्त पशुओं को गौशाला में पहुंचाया गया है। पुलिस द्वारा वाहन मालिक और चालक की तलाश जारी है।

Next Post

एंट्री प्वाइंट पर स्वागत द्वार के लिए मोहताज शहर

Mon Nov 17 , 2025
जबलपुर: इंदौर, भोपाल की सीमाओं में प्रवेश करते वक्त यात्रियों के अभिनंदन के स्वागत द्वारा बनने लगे हैं लेकिन जबलपुर के एंट्री प्वाइंट पर अभी तक इस स्वागत द्वार लगाने की बात पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। नतीजा अभी भी जबलपुर शहर स्वागत द्वार को लेकर […]

You May Like