एंट्री प्वाइंट पर स्वागत द्वार के लिए मोहताज शहर

जबलपुर: इंदौर, भोपाल की सीमाओं में प्रवेश करते वक्त यात्रियों के अभिनंदन के स्वागत द्वारा बनने लगे हैं लेकिन जबलपुर के एंट्री प्वाइंट पर अभी तक इस स्वागत द्वार लगाने की बात पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। नतीजा अभी भी जबलपुर शहर स्वागत द्वार को लेकर मोहताज नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार नगरीय निकायों द्वारा भेजे गए प्रपोजल पर प्रदेश सरकार की मोहर एक साल पहले लग गई थी। इसकी विधिवत घोषणा भी सरकार द्वारा की गई थी।

अब तो जबलपुर देश के सबसे स्वच्छ शहरों में दूसरे नंबर का शहर बन चुका है ऐसे में शहर के भीतर आने वाली सड़कों पर मुख्य स्वागत द्वार नहीं बनाए जा रहे हैं। विदित हो कि स्वागत द्वार के लिए प्रदेश सरकार द्वारा एक कार्य योजना तैयार कराई गई थी।इससे न केवल शहर की स्वच्छता की जानकारी मिलती, बल्कि शहर के वातावरण और पर्यावरण, ट्रैफिक की जानकारी अतिथि को स्वागत द्वार पर ही मिल जाती। स्वागत द्वार का मुख्य मकसद ये था कि अतिथियों को ये पता लग सके कि वो किस स्टार रैंकिंग के शहर में प्रवेश कर रहे हैं। सर्वविदित है कि जबलपुर शहर को 7 स्टार का दर्जा भी प्राप्त हो चुका है।
कुछ इस प्रकार थी कार्ययोजना
तय की गई कार्ययोजना में शहर की सीमाओं के बाहर भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण करना, प्रवेश द्वारों पर आने वाले लोगों के स्वागत सत्कार के लिए स्लोगन लिखना, सीमा से बाहर जाने वाले लोगों के लिए आभार भी व्यक्त करना जैसे संदेश, सड़कों के बीच डिवाइडर और विद्युत पोल लगाकर आकर्षक विद्युतीकरण करना शामिल रहा।
महापुरूषों के नाम पर लगने वाले थे स्वागत द्वार
जानकारी के अनुसार प्रवेश द्वार यानि स्वागत द्वार के नाम महापुरूषों व महान शासकों के नाम पर रखे जाने की बात पर भी फैसला प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया था कि हर जिले व महत्वपूर्ण शहर में महापुरूषों के नाम पर स्वागत द्वार शहर की सीमा शुरू होने से पहले लगाए जाएंगे। ये स्वागत द्वार की संख्या एक से अधिक भी हो सकती है। लेकिन नगर निगम व जिला प्रशासन द्वारा इस प्लान को लेकर धरातल पर अमल करने कोई जद्दोजहद करती नहीं देखी जा रही है।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय और बाला साहब ठाकरे को पुण्य तिथि पर याद कर श्रद्धांजलि दी

Mon Nov 17 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवसेना के संस्थापक स्व. बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि सनातन संस्कृति, जनसेवा और गरीब कल्याण के प्रति उनका समर्पण युवाओं के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा। इधर,सीएम ने स्वतंत्रता सेनानी’ लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि […]

You May Like