रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव, 50 हजार किसानों की भागीदारी की तैयारी

रायसेन। जिला मुख्यालय स्थित दशहरा मैदान में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक राष्ट्रीय स्तर का तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव (प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण) आयोजित किया जाएगा, जिसका शुभारंभ 10 अप्रैल की शाम 5 बजे होगा। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस आयोजन में 50 हजार से अधिक किसान, 300 से ज्यादा प्रदर्शक और 50 से अधिक विशेषज्ञ भाग लेंगे।

महोत्सव में ड्रोन तकनीक, डिजिटल एग्रीकल्चर, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, मृदा स्वास्थ्य और बागवानी जैसे विषयों पर विशेष फोकस रहेगा। तीन दिनों तक विभिन्न सत्रों में किसानों को प्रशिक्षण और सेमिनार के माध्यम से नई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक पद्धतियों को अपनाना जरूरी है। साथ ही आयोजन के व्यापक प्रचार के लिए 15 से अधिक प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Next Post

महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य: दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजभर ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह

Sat Apr 4 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन संस्कृत विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित महानाट्य के मंचन के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवा नियोजन मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। तीन दिवसीय महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य के मंचन के दूसरे दिन बाबा […]

You May Like