धनतेरस कल, बाजार में होगी करोड़ों की धनवर्षा

सीधी। धनतेरस पर खरीदी के लिये कल शनिवार को उमडऩे वाले ग्राहकों की भीड़ को लेकर दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। धनतेरस पर सबसे ज्यादा उत्साहित मोबाइल, ज्वेलरी, इलेक्ट्रिक वाहन, बर्तन आदि के कारोबारी हैं।

धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिये ग्राहक भी हर साल की तरह इस साल भी धनतेरस पर भारी खरीदी करने की तैयारी में कई दिनों से जुटे हुए हैं। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर बर्तन एवं जेवरों की खरीदी करने पर पूरे साल धन की देवी का आशीर्वाद मिलता है। वैभव एवं समृद्घि की मनोकामना के साथ ग्राहक बड़े पैमाने पर धनतेरस को खरीदी करते हैं। धनतेरस पर सभी परिवार अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार खरीदी करने में दिलचस्पी लेते हैं। सम्पन्न परिवारों की रूचि जहां ज्वेलरी की खरीदी में रहती है वहीं मध्यम परिवार के लोग भी चांदी के सिक्के एवं सामान्य जेवर खरीदते हैं।

ग्राहकों की सबसे ज्यादा भीड़ धनतेरस पर बर्तन की दुकानों पर उमड़ती है। धनतेरस पर इलेक्ट्रानिक्स व्यवसाई भी काफी उत्साह में हैं। दुकानों के बाहर भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिये नये माडल के सामानों को कई दिनों से प्रदर्शित किया जा रहा है। धनतेरस पर टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, ओवन, सेटेलाइट एलसीडी, सिलाई मशीन, मोबाइल, सिम, समेत अन्य सामानों की मांग अच्छी होने की उम्मीदें व्यवसायी लगाये हुए हैं। ग्राहकों को अपनी दुकानों में आकर्षित करने के लिये कई स्थानों पर छूट एवं ईनाम के बैनर भी लगाये गये हैं। उधर इस वर्ष महंगाई की मार भी काफी ज्यादा होने के कारण धनतेरस पर कितनी खरीदी होगी इसको लेकर व्यवसाइयों में कुछ संशय अवश्य है।

फिर भी यह माना जा रहा है कि धनतेरस पर सर्वाधिक बिक्री ज्वेलरी, स्मार्ट फोन, इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर लोगों का ज्यादा रूझान है। इसके लिए ज्यादातर लोग प्रतिष्ठान में पंूछतांछ भी कई दिनों से कर रहे थे। कई लोगों द्वारा अपनी मनपसंद सामानों की खरीदी के लिए एडवांस में बुकिंग भी करायी गई है। इस वजह से काफी संख्या में लोग सामानों की खरीदी करने के लिए आगे भी धनतेरस को आयेंगे। ज्यादातर लोग जिनकी आर्थिक क्षमता कम है उनके द्वारा बर्तनों की खरीदी करके ही धनतेरस मनाने की तैयारी की जा रही है। यह अवश्य है कि धनतेरस पर बर्तनों की खरीदी करने की पुरानी परम्परा होने के कारण बर्तनों की दुकानों में सबसे ज्यादा भीड़-भाड़ नजर आयेगी। साथ ही जिनके द्वारा धनतेरस के पवित्र मूहुर्त में इलेक्ट्रानिक्स एवं इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी करने के लिए तैयारी बनाई गई है वह भी सुबह से ही खरीदी के लिए एजेंसियों में पहुंचेगे जिससे पसंदीदा सामान मिल सके।

Next Post

दिव्यांगों के लिए सेल थेरेपी आयुष्मान भारत में शामिल कराएंगे : जुएल ओराम

Fri Oct 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने शुक्रवार को कहा कि दिव्यांगों के लिए सेल थेरेपी ‘आयुष्मान भारत’ में शामिल कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध करेंगे, ताकि जटिल और असाध्य बीमारी से जूझ रहे दिव्यांगों को जीवन की नई किरण मिल सके। […]

You May Like