शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

इन्दौर:लसुड़िया थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को विवाह का लालच देकर लंबे समय तक उसके साथ संबंध बनाए, लेकिन जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मुकर गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भोपाल निवासी युवक के विरुद्ध संगीन धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

लसुड़िया पुलिस के मुताबिक, 34 वर्षीय पीड़िता ने थाने पहुँचकर अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान विवेक पिता विनोद जैन निवासी जैन नगर, लाल घाटी, भोपाल से हुई थी। विवेक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और जल्द ही शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर आरोपी ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए।पीड़िता का आरोप है कि जब उसने विवेक से शादी करने की बात कही, तो उसने साफ इनकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी अपनी असलियत पर उतर आया और पीड़िता के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे गालियां दीं। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। लसुड़िया पुलिस ने आरोपी विवेक जैन के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Next Post

कड़ा मारकर युवक का सिर फोड़ा

Mon Mar 9 , 2026
इन्दौर:हीरानगर थाना क्षेत्र में रास्ता रोकने और गाली-गलौज करने को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। आरोपी ने विवाद के दौरान अपने हाथ में पहना हुआ भारी कड़ा फरियादी के सिर पर दे मारा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ […]

You May Like

मनोरंजन