मामूली बात पर विवाद, महिला और उसके पति से मारपीट

इंदौर:राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बिजलपुर में पड़ोसियों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई. महिला ने आरोप लगाया है कि चाय बनाने की बात पर गलतफहमी होने से पड़ोसी युवक ने गाली गलौज कर उस पर और उसके पति पर हाथ उठाया.ग्राम बिजलपुर स्थित राम मंदिर के पास रहने वाली 53 वर्षीय रामकन्या ने पुलिस को बताया कि वह घर पर बहू सोनू उर्फ निशा से चाय बनाने को कह रही थी.

उसी समय वहीं मौजूद पड़ोसी सुनील उर्फ सोनू राठौर ने समझा कि वह उसे बुला रही है. जब उसने साफ किया कि बात अपनी बहू से थी, तो सुनील ने गाली गलौज शुरू कर दी. शोर सुनकर बाहर आए उसके पति हिम्मत सिंह को भी आरोपी ने अपशब्द कहे. विरोध करने पर हाथ मुक्कों से हमला किया. पुलिस ने सुनील उर्फ सोनू राठौर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है.

Next Post

दलित के यहां भोजन करने पर सामाजिक बहिष्कार

Wed Dec 10 , 2025
रायसेन: यहां से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो हमारे सभ्य समाज के माथे पर चिंता की लकीरें खींच देती है।विडंबना यह है कि यह मामला कहीं और का नहीं, बल्कि प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की अपनी विधानसभा, रायसेन जिले के उदयपुरा का है।मामला […]

You May Like