जोरिख वान स्कालक्वेक का शतक, दक्षिण अफ्रीका ने बनाये 261/7

बुलावायो, 29 जनवरी (वार्ता) जोरिख वान स्कालक्वेक (116), अदनान लगादीन (46) और पॉल जेम्स (नाबाद 37) की शानदार परियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को अंडर-19 विश्वकप के सुपर सिक्स ग्रुप एक मुकाबले में श्रीलंंका के खिलाफ सात विकेट पर 261 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। आज यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए जोरिख वान स्कालक्वेक और अदनान लगादीन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। 19वें ओवर में विग्नेश्वरण आकाश ने अदनान लगादीन (46) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। अदनान लगादीन ने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया।

इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की पारी लडखड़ा गई और उसने जल्द ही अपने दो और विकेट गंवा दिये। कप्तान मुहम्मद बुलबुलिया (नौ) और जेसन राउल्स (पांच) रन बनाकर आउट हुये। दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट बंडिले मबाथा (12) के रूप में गिरा। 41वें ओवर में विग्नेश्वरण आकाश ने जोरिख वान स्कालक्वेक को आउटकर पवेलियन भेज दिया। जोरिख वान स्कालक्वेक ने 130 गेंदों में 13 चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 116 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 261 रन बनाये। पॉल जेम्स 37 और माइकल क्रुइस्काम्प 21 रन बनाकर नाबाद रहे।श्रीलंका के लिए विग्नेश्वरण आकाश ने चार विकेट लिये। कविजा गमागे को दो विकेट मिले। चमीका हीनातिगाला ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

मतभेदों को दूर करने और अमेरिका के साथ काम करने को तैयार है चीन

Thu Jan 29 , 2026
बीजिंग, 29 जनवरी (वार्ता ) चीन ने गुरुवार को कहा कि वह मतभेदों को दूर करने, सहयोग को आगे बढ़ाने और द्विपक्षीय आर्थिक एवं व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता हे योंगकियान ने एक नियमित […]

You May Like