राजस्थान क्रिकेट संघ चुनाव में सभी 30 नामांकन पत्र पाये गये सही

जयपुर (वार्ता) राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के 29 सितंबर को होन वाले चुनाव के लिए दाखिल सभी 30 नामांकन पत्र वैध पाये गये हैं।

सहायक चुनाव अधिकारी आर एस हाडा के अनुसार इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी धनंजय सिंह खींवसर, दीनदयाल कुमावत, पराक्रम सिंह राठौड़ राजेश सारस्वत एवं बृज किशोर उपाध्याय के नामांकन सही पाये गये हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए भरे पांच नामांकनों में पवन दिलावर, मोहित यादव, मनोज कुमार शर्मा, रतन सिंह शेखावत एवं मनोज चौधरी का नामांकन वैध पाया गया। सचिव पद के लिए प्राप्त छह नामांकनों में मोहित यादव, आशीष तिवाड़ी, समेन्द्र तिवाड़ी, मनोज कुमार शर्मा, बृज किशोर उपाध्याय एवं पीकेंश कुमार जैन के नामांकन सही पाये गये हैं। संयुक्त सचिव पद के लिए विनोद सहारन, रतन सिंह शेखावत, सुशील जैन, गोविंद स्वरुप उपाध्याय एवं राजेश सारस्वत के नामांकन भी सही पाये गये।

इनके अलावा कोषाध्यक्ष के लिए भरे नामांकनों में आशीष तिवाडी, सुशील जैन, विष्णु प्रकाश अग्रवाल, राजेश कुमार माथुर एवं पीकेंश कुमार जैन के नामांकन पत्र वैध पाये गये। इसी तरह कार्यकारी सदस्य के लिए शोभना गुर्जर, धर्मवीर सिंह शेखावत एवं राकेश चौधरी के नामांकन भी सही पाये गये। इनमें कई प्रत्याशियों ने एक से अधिक पद के लिए अपना नामांकन पत्र भरा हैं। सोमवार को नाम वापस का दिन हैं और 29 सितंबर को मतदान और उसी दिन मतगणना होगी।

उल्लेखनीय हैं कि इस चुनाव में मंत्रियों एवं नेताओं के पुत्र भी चुनाव लड़ रहे हैं जिनमें स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे पवन दिलावर और पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ , सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी, पूर्व मंत्री और विधायक डॉ. जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव शामिल है।

 

Next Post

'द वन' ने ओपनिंग वीकेंड में मचाया धमाल, 33 करोड़ के पार पहुंची कमाई, 2026 की 18 फिल्मों को पीछे छोड़ा

Mon Sep 28 , 2026
मुंबई, सिद्धार्थ मल्होत्रा की द वन ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है। फिल्म ने तीसरे दिन करीब 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और तीन दिनों में कुल कमाई 33.25 करोड़ रुपये पहुंच गई। तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर चर्चा […]

You May Like