कांग्रेस ने राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल का कलेक्टर को सौंपा पत्र

इंदौर: कांग्रेस ने रविवार को राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल को लेकर कलेक्टर को पत्र सौंपकर जगह की मांग की है. कलेक्टर ने रीजनल पार्क के सामने वाले मैदान का आवेदन आईडीए में लगाने का सुझाव दिया.आज कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने रेजिडेंसी कोठी में कलेक्टर शिवम वर्मा से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान कांग्रेस ने कलेक्टर वर्मा से यूनिवर्सिटी ग्राउंड, आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज के पीछे स्थित मैदान और रीजनल पार्क के सामने आईडीए मैदान पर सभा की अनुमति हेतु पत्र सौंपा. कलेक्टर वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा में कहा कि रीजनल पार्क के सामने वाले मैदान का आईडीए में आवेदन करें.

साथ ही दूसरे स्थानों के लिए यूनिवर्सिटी एवं उच्च शिक्षा विभाग से नियम शर्तों की जानकारी लेकर बताता हूं. शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि राहुल गांधी से भाजपा बहुत डरी हुई है. भोपाल से लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं का अधिकारियों पर बहुत दबाव है और वे कोई निर्णय नहीं ले रहे हैं. हमने रीजनल पार्क के सामने वाले मैदान देने का कहा है. कल शाम तक कलेक्टर द्वारा कार्यक्रम स्थल पर स्थिति स्पष्ट करने का कहा गया है. रेसिडेंसी कोठी पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, पूर्व विधायक सत्तू पटेल, प्रवक्ता राजेश चौकसे, पिंटू जोशी, शैलेश गर्ग सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे.

70 हजार से ज्यादा छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज अभियान के लिए जारी बारकोड पर 70 हजार से ज्यादा छात्रों द्वारा ऑनलाइन पंजीयन करने की जानकारी बताई जा रही है. अभी कार्यक्रम में 13 दिन बाकी है, हालांकि कांग्रेस द्वारा 50 हजार छात्रों के आने की संभावना बताई गई है.

Next Post

छह माह से पाइपलाइन में लीकेज, रोजाना हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

Mon Sep 7 , 2026
बैढ़न:नल-जल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन में लंबे समय से लीकेज होने के कारण रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। मामला बैढ़न स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ठीक सामने का है, जहां पाइपलाइन में करीब छह माह से लीकेज की समस्या बनी हुई है। लगातार पानी बहने […]

You May Like