छह माह से पाइपलाइन में लीकेज, रोजाना हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

बैढ़न:नल-जल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन में लंबे समय से लीकेज होने के कारण रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। मामला बैढ़न स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ठीक सामने का है, जहां पाइपलाइन में करीब छह माह से लीकेज की समस्या बनी हुई है। लगातार पानी बहने के बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन से लगातार पानी बहने की जानकारी नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। सड़क किनारे पाइपलाइन से पानी निकलने के कारण जहां प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पेयजल बर्बाद हो रहा है, वहीं आसपास के क्षेत्र में भी पानी जमा होने की स्थिति बन रही है।
शिकायतों के बाद भी नहीं जागा नगर निगम, लोगों में नाराजगी
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि एक ओर नगर निगम द्वारा जल संरक्षण और पानी की बचत को लेकर लोगों से अपील की जाती है, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक पेयजल व्यवस्था की पाइपलाइन से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। छह माह से लीकेज की समस्या बने रहने के बावजूद जिम्मेदारों द्वारा मरम्मत नहीं कराए जाने से लोगों में नाराजगी है।
नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि संबंधित स्थल का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और पाइपलाइन के लीकेज की स्थायी मरम्मत कराई जाए, ताकि रोजाना हो रही हजारों लीटर पानी की बर्बादी को रोका जा सके।

Next Post

चित्रकूट में बाढ़ के बाद युद्धस्तर पर सफाई, राहत और पुनर्वास के कार्य जारी

Mon Sep 7 , 2026
सतना :चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के जलस्तर में कमी के बाद जनजीवन को पूरी तरह सामान्य करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा राहत, स्वच्छता और जन सुविधाओं के पुनर्बहाली के कार्य लगातार जारी हैं।रविवार को जिला प्रशासन की विभिन्न टीमों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर साफ-सफाई, कीचड़ एवं रेत […]

You May Like

मनोरंजन