श्वान को पीटकर बोरी में भर ले गया

एनजीओ अध्यक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट

इंदौर: शहर में एक श्वान को बेरहमी से पीटकर बोरी में भरकर ले जाने का मामला सामने आया है. पीपल फॉर एनिमल्स, इंदौर एनजीओ की ने इस घटना की शिकायत कनाडिया थाना पुलिस को की है. मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.पीपल फॉर एनिमल्स इंदौर एनजीओ की अध्यक्ष 37 वर्षीय प्रियांशु जैन निवासी ए-वैभव नगर, कनाडिया रोड ने पुलिस को बताया कि पूजा नामक महिला ने उन्हें जानकारी दी कि उनका शो रूम वीणा नगर सर्विस रोड के पास है और वहीं नजदीक दशरथ नाम का व्यक्ति गार्ड का काम करता है.

आरोप है कि 29 जुलाई की सुबह करीब 8ः30 बजे दशरथ ने एक श्वान को डंडे से पीटा और फिर उसे बोरी में भरकर कहीं ले जाकर छोड़ दिया. घटना के बाद से श्वान का पता नहीं चला है. प्रियांशु, पूजा को साथ लेकर तीन अगस्त को थाने पहुंचीं और मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई. उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना का वीडियो और वॉइस रिकॉर्डिंग भी उनके पास है, जिसे अलग से पेश किया जाएगा. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

Next Post

सुरीला सहित कई कुख्यात बदमाशों गिरफ्तार, 400 क्वार्टर शराब बरामद

Mon Aug 4 , 2025
इंदौर: पुलिस ने कुख्यात गुंडा भैय्यू उर्फ सुरीला, अमजद उर्फ बकरा और सुरीला की पत्नी को गिरफ्तार किया. उनके पास से 400 क्वार्टर देशी शराब और बिना नंबर की बोलेरो जब्त की गई. थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव की टीम ने वाघेला गार्डन के पास दबिश दी थी. आरोपियों पर […]

You May Like

मनोरंजन