शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी

मुंबई, 10 जून (वार्ता) विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 69.51 अंक की बढ़त के साथ 73,988.27 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 397.54 अंक (0.54 प्रतिशत) ऊपर 74,316.30 अंक पर रहा।

दूसरे एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट चल रही है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से निवेश धारणा कमजोर हुई है।

सेंसेक्स के विपरीत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 8.15 अंक टूटकर 23,233.95 अंक पर खुला, लेकिन तुरंत हरे निशान में पहुंच गया। खबर लिखे जाते समय यह 104.05 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,346.15 अंक पर था।

प्रमुख सूचकांकों के विपरीत वृहत बाजार में बिकवाली हावी है। मिडकैप और स्मॉलकैप के सूचकांक लाल निशान में हैं।

एफएमसीजी कंपनियों में फिलहाल अच्छी लिवाली चल रही है। वहीं, धातु सेक्टर दबाव में है।

सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनीलिवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर करीब सवा दो प्रतिशत ऊपर हैं। कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स और ट्रेंट के शेयर भी ऊपर बने हुए हैं।

टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, इटरनल, एनटीपीसी और टेक महिंद्रा गिरावट में हैं।

 

 

 

Next Post

बारामूला में हुए आकस्मिक धमाके में दो सैनिकों की मौत

Wed Jun 10 , 2026
श्रीनगर, 10 जून (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के बारामूला ज़िले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हुए एक आकस्मिक धमाके में सेना के दो जवान मारे गए। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम एलओसी के पास कमलकोट उरी सेक्टर में गलती से हुए एक धमाके में […]

You May Like