बारामूला में हुए आकस्मिक धमाके में दो सैनिकों की मौत

श्रीनगर, 10 जून (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के बारामूला ज़िले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हुए एक आकस्मिक धमाके में सेना के दो जवान मारे गए। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम एलओसी के पास कमलकोट उरी सेक्टर में गलती से हुए एक धमाके में दो सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायल जवानों को तुरंत घटनास्थल से निकालकर इलाज के लिए श्रीनगर के बादामीबाग स्थित सेना के 92 बेस हॉस्पिटल में भेजा गया।

अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल में दोनों सैनिकों की चोटों के कारण मौत हो गई। मारे गए सैनिक महाराष्ट्र के रहने वाले थे।
घटना के बारे में रक्षा प्रवक्ता की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Next Post

सिर्फ 26 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे थे जीवन, फिल्मों में खलनायक बनकर जीता दर्शकों का दिल

Wed Jun 10 , 2026
दिग्गज अभिनेता जीवन ने महज 26 रुपए लेकर मुंबई में अपने सपनों की शुरुआत की थी। उन्होंने करीब 60 फिल्मों में ‘नारद मुनि’ का किरदार निभाया और खलनायक के रूप में अलग पहचान बनाई। बॉलीवुड के खलनायक ओंकार नाथ धार यानी जीवन का जन्म 24 अक्टूबर 1915 को कश्मीर में […]

You May Like