बजट के पूर्व विषय विशेषज्ञों और अनुभवी लोगों से की चर्चाः देवड़ा

इंदौर: प्रदेश का बजट आगामी 18 फरवरी को प्रस्तुत किया जाएगा. बजट के पूर्व आम जनता के सुझाव लिये गये. साथ ही बजट के संबंध में विषय विशेषज्ञों और अनुभवी लोगों से चर्चा की गयी। इस बार का बजट अच्छा और जन हितैषी आयेगा.यह बात उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कही. उप मुख्यमंत्री देवड़ा आज नायता मुण्डला इंदौर स्थित ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ग्रीन एक्स प्रदर्शनी के दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे.

इस मौके पर ऑल इंडिया दाल मिल एसोसियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्र सहित अनिल गुप्ता, सौरव राठी, उत्तम कटारिया विशेष रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने दाल मिल एसोसियेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ग्रीन एक्स प्रदर्शनी की सराहना करते हुये कहा कि यह एक अच्छा और बेहतर आयोजन है. इस आयोजन से दाल मिल मालिकों और व्यापारियों को एक नई दिशा मिलेगी।

प्रदर्शनी में ताईवान,कनाड़ा, इग्लैण्ड आदि देशों की आधुनिकतम मशीनों को प्रदर्शित किया गया, जो सराहनीय है. उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि मध्यप्रदेश में दलहन पर लगने वाले अधिकतम जीएसटी और मंडी शुल्क संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिये केन्द्रीय जीएसटी कौंसिल के समक्ष रखा जायेगा. साथ ही इस विषय पर प्रदेश के सभी दलहन उद्योगपतियों और व्यापारियों के साथ चर्चा की जायेगी. इस मौके पर श्री देवड़ा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मशीनों के बारे में उद्योगपतियों से जानकारी प्राप्त की. साथ ही एसोसियेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों से संवाद किया.
प्रारम्भ में सांसद शंकर लालवानी भी प्रदर्शनी का अवोलकन करने पहुंचे.

जीएसटी काम करने की मांग
अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्रीजी को अवगत कराया कि आधुनिक मशीनों की खरीदी पर 18′ जीएसटी लगा रखा है, जिससे उनकी कीमतें अधिक हो जाती है, अतः कृषि आधारित उद्योगो द्वारा खरीदी जाने वाली मशीनों पर जीएसटी कम किया जाए. दाल बनाने के लिए मध्यप्रदेश के बाहर से मंगाए जाने वाले दलहन – उड़द, मसूर पर मंडी शुल्क लग रहा है, इसे मंडी शुल्क से मक्त किया जाना चाहिए, उप मुख्यमंत्री ने पदाधिकरियों से कहा कि वे अपनी माँगों को लिखित में दें. अध्यक्ष अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय स्तर का है,जहाँ इंग्लैण्ड, चीन, कनाड़ा, ताईवान, टर्की, स्पेन आदि देशों की अत्याधुनिक और टेक्नालॉजी से लेस मशीनें प्रदर्शित की गयी है. उन्होंने निर्माता कंपनियो और उनके उत्पादो की विस्तार पूर्वक जानकारी दी

Next Post

थाना प्रभारी ने रहवासियों से किया संवाद

Sun Feb 8 , 2026
इन्दौर: थाना पलासिया के थाना प्रभारी रघुवंशी द्वारा रहवासियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद किया गया. इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याएँ सुनीं एवं अपराध से बचाव के उपायों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने विशेष रूप से अपराध से बचने के व्यावहारिक उपाय, साइबर क्राइम क्यों और कैसे होता है, तथा […]

You May Like