इन्दौर: थाना पलासिया के थाना प्रभारी रघुवंशी द्वारा रहवासियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद किया गया. इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याएँ सुनीं एवं अपराध से बचाव के उपायों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने विशेष रूप से अपराध से बचने के व्यावहारिक उपाय, साइबर क्राइम क्यों और कैसे होता है, तथा उससे बचाव के तरीके आदि पर मार्गदर्शन किया.
उन्होंने बताया शीघ्र ही थाना प्रभारी एवं सभी संबंधित अधिकारियों के संपर्क नंबरों का सूचना बोर्ड लगाया जाएगा, ताकि नागरिक अपनी समस्याएँ सीधे साझा कर सकें. ग्रेटर तिरुपति कॉलोनी रहवासी संघ के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि यह संवाद कार्यक्रम समाज की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है.
